नई दिल्ली :बॉलीवुड(Bollywood) के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) के घर हुई फायरिंग(Firing ) की घटना ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है आज सुबह रोहित शेट्टी के घर के बाहर बाइक सवार हमलावर ने चार राउंड फायरिंग (Round firing)की जिससे इलाके में दहशत फैल गई घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस (Mumbai Police)हरकत में आई और तुरंत जांच शुरू कर दी गई
इस मामले में पुलिस की एक टीम ने पुणे से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनकी उम्र अठारह से सत्ताईस साल के बीच बताई जा रही है पुलिस सभी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस हमले के पीछे की साजिश और नेटवर्क का खुलासा किया जा सके
वहीं दूसरी तरफ रोहित शेट्टी इस पूरे मामले में पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाया है और जांच से जुड़े हर सवाल का जवाब दे रहे हैं फायरिंग की घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है
इसी बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि रोहित शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सभी करीबी दोस्तों और जान पहचान वालों से फिलहाल घर न आने की अपील की है उन्होंने सभी से कहा है कि सुरक्षा और जांच को ध्यान में रखते हुए वे उनसे घर पर मिलने न आएं हालांकि रोहित अपने चिंतित दोस्तों से फोन कॉल के जरिए लगातार संपर्क में बने हुए हैं
इस घटना के बाद रोहित शेट्टी ने अपने आने वाले कुछ प्लान भी कैंसिल कर दिए हैं फिलहाल उनका पूरा ध्यान परिवार की सुरक्षा और पुलिस जांच पर है अभी तक रोहित शेट्टी या उनके परिवार की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है
बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है सोशल मीडिया के जरिए एक धमकी भरा मैसेज सामने आया है जिसमें अगली बार और भी गंभीर अंजाम की बात कही गई है इस धमकी के बाद पुलिस और ज्यादा सतर्क हो गई है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved