img-fluid

वन कर्मियों पर फायरिंग, भाजपा विधायक के बेटे पर पुलिस मेहरबान

July 22, 2022

भोपाल। सिंगरौली में भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेक वैश्य और उसके साथियों पर वनकर्मी को गोली मारने का आरोप है। पीडि़त वनकर्मी संजीव शुक्ला ने मोरवा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बावजूद भी पुलिस ने अभी तक विधायक बेटे को गिरफ्तार तक नहीं किया है। पुलिस विधायक के बेटे पर पूरी तरह से मेहरबान है।
वनकर्मी ने दो दिन पहले एमपी-यूपी बॉर्डर के खनहना बैरियर पर कोयले ट्रक रोका था। इससे नाराज विधायक के बेटे और उसके साथियों ने उसे जमकर पीटा। गोली मार दी। इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। साथ ही वन विभाग के आला अधिकारी भी मौन हैं।


चोरी का कोयला निकालने को लेकर हुआ विवाद
घटना की मुख्य वजह वन विभाग के चेक पोस्ट से चोरी के कोयले से लदे ट्रक को बिना जांच के निकलवाने का है। मोरवा थाना क्षेत्र से एनसीएल की खदानों से कोयला की चोरी की जाती है। इसे एमपी-यूपी या अन्य राज्यों के कोल मंडियों में बेचा जाता है। इसी ट्रक को चेक पोस्ट से निकालने को लेकर विवाद हुआ। विधायक का बेटा चोरी के कोयले के ट्रक बिना जांच के निकलवाना चाहता था।

Share:

  • भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा को जान से मारने की धमकी!

    Fri Jul 22 , 2022
    भोपाल। विदिशा जिले के सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। एक धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शर्मा को मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाला विदिशा का ही एडवोकेट कपिल त्यागी को बताया जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved