img-fluid

व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, ट्रंप बोले-स्थिति नियंत्रण में

August 11, 2020

  • फायरिंग के चलते ट्रंप की ब्रीफिंग भी हुई प्रभावित
  • इस साल के आखिर तक कोरोना की वैक्सीन: ट्रंप

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वाइट हाउस के बाहर फायरिंग की सूचना मिली है। हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में है। सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने तुरंत ही कार्रवाई की, जिससे फायरिंग करने वाले शख्स को काबू में कर लिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि फायरिंग करने वाले शख्स को गोली लगी है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। इसी के साथ ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को उनकी कार्रवाई के लिए धन्यवाद भी दिया।
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग की घटना की जानकारी खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने दी है। बताया जा रहा कि इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति की ब्रीफिंग भी कुछ प्रभावित हुई। उन्हें कुछ समय के लिए पोडियम से उतरने के लिए कहा गया। हालांकि, जल्द ही खुफिया सेवा से जुड़े अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गोली मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया है। ट्रंप ने इस बात की जानकारी दी है।
फायरिंग की घटना की पुष्टि यूएस सीक्रेट सर्विस की ओर से की गई है। उन्होंने ट्वीट में बताया कि 17वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में हुई शूटिंग में एक अधिकारी शामिल था। वहीं फायरिंग की घटना के बाद सीक्रेट सर्विस के तुरंत कार्रवाई करने पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें धन्यवाद दिया। ट्रंप ने कहा कि एजेंसी ने तुरंत और बहुत ही प्रभावी कार्य किया। एक शख्स को अस्पताल ले जाया गया है।
अमेरिका में कोरोना संकट को लेकर ट्रंप ने कहा कि हमने करीब 65 मिलियन लोगों का परीक्षण किया है और कोई भी देश उस संख्या के करीब नहीं है। 11 मिलियन टेस्ट के साथ भारत दूसरे स्थान पर होगा। मुझे विश्वास है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इस साल के आखिर तक हमारे पास इसकी वैक्सीन जरूर होगी।
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि चीन ने जो किया उसकी वजह से हम उससे नाराज हैं। चीन अच्छा नहीं था। अगर हम चुनाव जीतते हैं तो ईमानदारी से कहते हैं कि तो ईरान एक महीने में हमारे साथ एक सौदा करेगा। मुझे नहीं पता कि हम चीन के साथ कोई समझौता करना चाहते हैं।

Share:

  • क्या सूट-बूट-लूट की सरकार गरीबों का दर्द समझेगी? राहुल गांधी

    Tue Aug 11 , 2020
    राहुल गांधी बोले- मनरेगा के साथ NYAY योजना भी लागू हो नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमलावर रहते हैं। इस बार राहुल ने बेरोजगारी दूर करने के लिए मनरेगा जैसी योजना और गरीबों के लिए न्याय योजना लागू करने की बात कही है। इसके अलावा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved