
उज्जैन। अमरनाथ यात्रा शुरु हो गई है और उज्जैन से यात्रियों का पहला दल रवाना किया गया तथा स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत किया गया। बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए उज्जैन से यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ है। रवाना होने वाले यात्रियों में प्रेम नारायण पंड्या, सीएल पवार, मनोज शर्मा, पीयूष पंड्या, राजेश जोशी, मनीषा जोशी, यदुनंदन जोशी, अनुभा जोशी, मीनाक्षी आचार्य सांवरिया पिपली वाला शामिल हैं। रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी महेंद्र कटियार, शैलेष दुबे, अनुदीप गंगवार, हरीश पाटीदार, राजा पांचाल आदि ने स्वागत करते हुए बिदाई दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved