img-fluid

भगवान महाकाल के आंगन में फुलझड़ी जलाकर मनाई गई सबसे पहले दीपावली

November 14, 2020

उज्जैन। मध्यप्रदेश में शनिवार को सुबह विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग Baba mahakal महाकाल मंदिर में फुलझड़ी जलाकर दीपावली मनाई गई। तडक़े करीब चार बजे भस्मारती हुई और उसके बाद सुबह 6 बजे राजाधिराज बाबा महाकाल को शहद, घी, दूध, दही, उबटन, हल्दी, चंदन, केसर, विभिन्न प्रकार के फूलों और फलों के रसों के साथ इत्र आदि सुगंधित द्रव्य पदार्थों से अभ्यंग स्नान कराया गया। इसके बाद भगवान का सोने-चांदे के आभूषणों से विशेष श्रृंगार कर अन्नकूट लगाया गया। तत्पश्चात पुजारियों ने भगवान महाकाल की सुबह की आरती की और फुलझड़ी जलाकर मंदिर में दीपावली मनाई गई।
मध्यप्रदेश में परम्परा के अनुसार हर हिंदू त्योहार की शुरुआत सबसे पहले बाबा महाकाल के प्रांगण से ही होती है। दीपावली की शुरुआत भी बाबा के सामने फुलझड़ी जला कर की गई। सुबह होते ही भस्म आरती के बाद पुरोहितों ने महाकाल, गणेश, पार्वती की पूजा की। नंदी हॉल में पुजारी, पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ राजाधिराज महाकाल, गणेश, कुबेर, लक्ष्मी/पार्वती का पूजन किया। हर वर्ष इस अवसर पर कलेक्टर, प्रशासक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी और आम लोगों की मौजूदगी में पूजा की जाती थी, लेकिन कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजन के समय इस वर्ष आम जनों के दर्शन पर प्रतिबंध था। सरकारी अधिकारियों को भी निमंत्रण नहीं दिया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए मंदरि पहुंचते हैं, लेकिन बार यह पर्व सीमित लोगों की मौजूदगी में मनाया जा रहा है।
दीपावली के अवसर पर शनिवार सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती के बाद बाबा को अभ्यंग स्नान कराया गया। इसके बाद नवीन वस्त्र धारण कराकर भगवान का दिव्य श्रृंगार कर 56 पकवानों का महाभोग (अन्नकूट) लगाया गया। इसके बाद फुलझड़ी से आरती हुई। पुजारियों ने प्रतीकात्मक फुलझड़ी जलाकर बाबा महाकाल के साथ दीपावली मनाई।(हि.स.)

Share:

  • डॉल्फिन की सेना बना रहा है उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन

    Sat Nov 14 , 2020
    प्योंगयांग। उत्‍तर कोरिया (North Korea) का सनकी तानाशाह किम जोंग उन महाविनाशक मिसाइलें और परमाणु बम बनाने के बाद अब किलर डॉल्फिन (Dolphins ) की सेना बनाने में जुट गया है। उत्‍तर कोरिया अब अमेरिका की तर्ज पर डॉल्फिन म‍छलियों को बारुदी सुरंगों को नष्‍ट करने और दुश्‍मन के गोताखोरों को मार गिराने क प्रशिक्षण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved