img-fluid

पहले पति को तो भूल गई थी, लेकिन बच्चे को नहीं भूल पाई, चौथी मंजिल से कूद गई

November 30, 2020

इंदौर। एक महिला की आत्महत्या के मामले की जांच की गई तो पड़ोसियों ने पोल खोल दी कि उसके घर में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा था। घर से रोज बर्तन बजने की आवाजें आती थीं। इसके बाद पुलिस ने पति को उसकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार माना।
गांधी नगर पुलिस ने बताया कि वंदन उर्फ रंजना ने राजकमल रेसीडेंसी स्थित रिद्धि-सिद्धि स्थित फ्लैट की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। मामले की जांच की गई तो साफ हुआ कि महाराष्ट्र में उसका मायका है। वह पति को छोडक़र एक माह पहले ही अश्विन चौहान के साथ लिव इन में रहने आई थी। पहले पति से वंदना को एक बेटा था। वंदना चाहती थी कि अश्विन उसके बच्चे को भी रखे, लेकिन अश्विन बच्चे को रखना नहीं चाहता था। इसी बात को लेकर उनके घर झगड़े होने लगे और वंदना ने जान दे दी।

Share:

  • शहर में सख्ती, जंगल में Party मनाने गए 50 लोगों को पुलिस ने घेरा

    Mon Nov 30 , 2020
    – आलीशान होटलों में जाने की आदत वाले रईसजादों ने जंगल में लगाया था ऐसा ही शेड इंदौर। कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते रात 8 बजे से दुकाने-ढाबे और बार पर पुलिस ने सख्ती शुरु कर देती है, जिसके चलते पार्टी मनाने वालों की मुश्किले बढ़ रही है। पार्टी मनाने वाली एक युवाओं की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved