img-fluid

बुलेट ट्रेन की पहली फोटो आ गई! भगवा रंग में रंगी, गाड़ी में होंगे 8 कोच

May 18, 2026

नई दिल्ली: भारत की बुलेट ट्रेन की पहली तस्वीर सामने आ गई है. यह एक प्रस्तावित डिजाइन है. इसमें 3 कलर हैं. बताया जा रहा है कि ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे. शुरुआती डिजाइन में ट्रेन भगवा रंग की थीम के साथ दिखाई दे रही है और इसे बेहद एयरोडायनामिक लुक दिया गया है ताकि हवा का प्रतिरोध कम हो और ट्रेन तेज रफ्तार पर भी स्थिर बनी रहे. यह ट्रेन जापान की मशहूर शिंकानसेन (Shinkansen) टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी. भारत में दो तरह की बुलेट ट्रेनें चलेंगी. शुरुआती चरण में जापान की ई5 और ई10 सीरीज ट्रेनें इस्तेमाल की जाएंगी, जबकि बाद में भारत में बनी बी28 (B28) सीरीज ट्रेनें ट्रैक पर उतरेंगी.

भारत की बुलेट ट्रेन को हाई स्पीड, कम शोर और बेहद स्मूथ राइड के हिसाब से डिजाइन किया गया है. ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. कुल 8 कोच वाली यह ट्रेन लगभग 200 मीटर लंबी होगी और एक बार में करीब 900 से 1000 यात्रियों को लेकर चल सकेगी. ट्रेन का अगला हिस्सा बेहद नुकीला और एयरोडायनामिक बनाया गया है, ठीक जापानी बुलेट ट्रेनों की तरह. इससे हवा का दबाव कम होगा और ट्रेन हाई स्पीड पर भी ज्यादा स्थिर रहेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन के अंदर शोर का स्तर बेहद कम रखा जाएगा और यात्रियों को लगभग कंपन रहित सफर का अनुभव मिलेगा.


  • बुलेट ट्रेन के अंदर यात्रियों को एयरलाइन जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी. सीटें चौड़ी और रिक्लाइनिंग होंगी ताकि लंबी यात्रा आरामदायक बन सके. हर सीट पर यूएसबी चार्जिंग और पावर सॉकेट की सुविधा होगी. ट्रेन में हाई स्पीड वाईफाई, बड़ी खिड़कियां, एलईडी एम्बिएंट लाइटिंग और स्मार्ट जापानी स्टाइल टॉयलेट्स दिए जाएंगे. दिव्यांग यात्रियों के लिए भी विशेष सुविधाएं होंगी. इसके अलावा हर कोच में बड़ा लगेज एरिया और स्नैक्स व चाय कॉफी के लिए फूड सर्विस की सुविधा भी मिलेगी.

    देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलेगी. कुल 508 किलोमीटर लंबे इस रूट पर ट्रेन का नॉन स्टॉप ट्रैवल टाइम केवल 2 घंटे 7 मिनट रहने का अनुमान है. इस कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं.

    बुलेट ट्रेन परियोजना में आगे चलकर भारत में भी हाई स्पीड ट्रेनें बनाई जाएंगी. बीईएमएल (BEML) बेंगलुरु में बी28 सीरीज ट्रेन विकसित कर रही है. इसकी डिजाइन और मुख्य टेक्नोलॉजी जापान से ली जा रही है. जानकारी के मुताबिक शुरुआत में 2 से 3 ट्रेन सेट जापान से आएंगे. इसके बाद बाकी ट्रेनें भारत में तैयार की जाएंगी. माना जा रहा है कि 2027 से 2028 के बीच मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन ट्रैक पर उतर सकती है.

    मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की कुल लागत करीब 1.98 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक परियोजना की लागत में अब तक करीब 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है. इस प्रोजेक्ट की फंडिंग में जापान बड़ी भूमिका निभा रहा है. कुल फंडिंग का लगभग 81 प्रतिशत हिस्सा जापान से सॉफ्ट लोन के रूप में मिल रहा है, जिसकी ब्याज दर बेहद कम बताई जाती है.

    Share:

  • 'पहले क्लीन , फिर क्लियर किया… अब बस्तर को विकसित करना है', अमित शाह का बड़ा ऐलान

    Mon May 18 , 2026
    रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. रायपुर में ‘अत्याधुनिक डायल 112’ सेवा और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाने के बाद वे बस्तर पहुंचे. इसके बाद नेतानार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण और भावुक है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved