
भोपाल। साल 2023 का पहला पुष्य नक्षत्र 5 फरवरी को आ रहा है, बताया जाता है कि इस दिन किया गया कोई भी कार्य अनंत फलदायी होता है, इस कारण लोग इसी दिन सोना-चांदी, प्रापर्टी, बर्तन सहित अन्य खरीदारी करते हैं, चूंकि यह नक्षत्र इस बार शादी ब्याह के सीजन में आ रहा है, इसलिए ये और भी खास रहेगा, जो लोग इन दिनों खरीदारी करने वाले हैं, उन्हें 5 फरवरी को खरीदारी करना चाहिए, क्योंकि ये रवि पुष्य नक्षत्र है। जो बहुत उत्तम माना जाता है। इन दिनों विवाह के शुभ मुहूर्त चल रहे हैं। ऐसे में खरीदारी के लिए विशेष शुभ माने जाने वाले रवि पुष्य नक्षत्र का संयोग 5 फरवरी यानि आने वाले रविवार को रहेगा। यह दिन खरीदारी के लिए बेहद खास माना जाता है। लग्न मुहूर्तों के बीच आ रहे इस शुभ संयोग में बाजारों में जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved