img-fluid

”गदर 2” का पहला गाना रिलीज

June 30, 2023

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड में सुपरहिट जोड़ी सनी देयोल और अमीषा पटेल (Sunny Deol and Amisha Patel) फिल्म ”गदर 2” (Ghadar 2) के साथ एक बार फिर दर्शकों से मिलने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इस फिल्म का गाना ”उड़ जा काले कावा” का नया वर्जन रिलीज हो गया है। इस गाने को देखने के बाद फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इस गाने में सनी देयोल यानी तारा सिंह और अमीषा पटेल यानी सकीना की केमिस्ट्री बेहद इमोशनल है।

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का पहला गाना ”उड़ जा काले कावा” रिलीज हो गया है। ”उड़ जा काले कावा” गाना देखकर फिल्म ”गदर” की यादें ताजा हो जाती हैं। इस गाने के जरिए सनी देओल और अमीषा पटेल ने एक बार फिर अपनी छाप छोड़ी है। फैंस ”गदर 2” की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ”गदर 2” का टीजर रिलीज हो गया है।



अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ”गदर” साल 2001 में रिलीज हुई थी और अब 22 साल बाद फिल्म ”गदर 2” 2023 में रिलीज हो रही है। उत्कर्ष शर्मा सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ फिल्म ”गदर” में नजर आए थे। अब एक बार फिर वह अमीषा पटेल और सनी देओल के साथ ”गदर 2” में नजर आएंगे।

सनी देओल और अमीषा पटेल की ”गदर 2”, रणबीर कपूर की ”एनिमल” और अक्षय कुमार की ”ओएमजी 2” सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। एक ही तारीख पर तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी।

 

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Fri Jun 30 , 2023
    30 जून 2023 1. हाथ, पैर नहीं जिसके न कहीं आता जाता फिर भी सारी दुनिया की खबरें हमें सुनाता। उत्तर….रेडियो 2. सैर आसमान की करा सकती हूँ, कर सकत हूँ जग का नाश। जल सकती हूँ बड़े से लेकिन जल में मेरा बास। उत्तर….हाइड्रोजन गैस 3. एक चीज ऐसी कहलाएं हर कोई मजबूरी में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved