धमतरी। चरित्र शंका एवं पारिवारिक विवाद (Family dispute) के चलते युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी पर हंसिया से पहले कई वार किए, फिर सिर पर पत्थर पटक दिया। इसके बाद आरोपी थाने जाकर खुद सरेंडर किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि धमतरी के रामसागर पारा वार्ड निवासी फुलकेसरी कुर्रे 34 वर्ष नगर निगम में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में काम करती थी। 2 दिन पहले उसका पति किसी अन्य महिला को पत्नी बना कर घर ले आया। इसी बात से नाराज फुलकेसरी अपने तीन बच्चों को मायके में छोड़कर आ गई, और अपने परिचित महिमासगर वार्ड निवासी तीजबाई के घर आकर रुक गई।
इस संबंध में थाना प्रभारी नवनीत पाटिल ने बताया कि महिमा सागर वार्ड निवासी तीजबाई ने बताया कि दूसरी पत्नी लाने के नाम पर विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved