img-fluid

CM शिंदे के समर्थक विधायक उदय सामंत की कार पर हमला, शिवसेना नेता समेत पांच गिरफ्तार

August 03, 2022


पुणे। पुणे में शिवसेना के बागी विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री उदय सामंत की कार पर कथित हमले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शिवसेना की पुणे शहर इकाई के अध्यक्ष और चार अन्य को गिरफ्तार किया है।

मंगलवार रात करीब नौ बजे कटराज इलाके में एक सिग्नल पर अज्ञात लोगों के एक समूह ने सामंत की कार पर हमला किया था। सामंत के वाहन को घेरने की कोशिश कर रही भीड़ का एक वीडियो और नारेबाजी करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हमला तब किया गया जब विधायक सामंत मुख्यमंत्री शिंदे के कार्यक्रमों में शामिल होने यहां आए थे।


  • सहायक पुलिस आयुक्त सुषमा चव्हाण ने बताया कि शिवसेना की शहर इकाई के अध्यक्ष संजय मोरे सामंत की कार पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में शामिल हैं। 15 से अधिक लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और दंगा से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    समान के करीबी सहयोगी ने कहा था कि घटना में कार का एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें पूर्व मंत्री यात्रा कर रहे थे। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की जनसभा मंगलवार को करीब उसी समय आसपास के इलाके में हुई थी। सामंत ने बाद में संवाददाताओं से कहा था कि उनकी कार पर हमला पूर्व नियोजित तरीके से किया गया था।

    Share:

  • ‘रक्षाबंधन’ के लिए अक्षय कुमार आएंगे इंदौर

    Wed Aug 3 , 2022
    बहनों का रोल कर रही कलाकार और निर्देशक भी आएंगे साथ इंदौर। 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म ‘रक्षाबंधन’ (movie ‘Rakshabandhan’) के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इंदौर आ रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ फिल्म से जुड़े कलाकार और निर्देशक भी शहर में प्रमोशन करेंगे। परसों 5 अगस्त को अक्षय कुमार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved