
इन्दौर। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में सीईटी एवं नॉन सीईटी के आवेदन प्रक्रिया शुरू है। सीईटी के लिए आवेदन की तारीख अगस्त के दूसरे सप्ताह तक है और नॉन सीईटी के लिए 31 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है। इसमें अभी पर्याप्त आवेदन नहीं आने से एडमिशन की आखिरी तारीख बढऩा लगभग तय माना जा रहा है। यूनिवर्सिटी में नॉन सीईटी के तकरीबन 27 विभागों के लिए सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, ग्रेज्युएशन, पोस्ट ग्रेज्युएशन के लिए 84 कोर्स की तकरीबन 3500 सीटों के लिए आवेदन बुलाए गए हैं। इसके लिए 31 जुलाई तक का समय निर्धारित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक तकरीबन 1100 छात्रों ने ही आवेदन किए हैं।
यानी दो तिहाई सीटें अभी खाली हैं। जुलाई के शेष पांच दिनों में सभी सीटें भरना आसान नहीं है। इसलिए यूनिवर्सिटी को रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाना पड़ सकती है। कोरोना संक्रमण के चलते बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक नियमित कक्षाओं से दूरी बनाने का संकेत मिल रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved