
रियो डी जनेरियो। फ्लामेंगो ने दूसरे चरण के मैच में फ्लूमिनेंसे को 1-0 से हरा रियो डी जनेरियो फुटबॉल कप का खिताब जीत लिया है। इस मैच का एकमात्र गोल अतिरिक्त समय (94वें मिनट) में वितिंहो ने किया।
मारकाना स्टेडियम में खेले गए मैच के बाद फ्लामेंगो ने दोनों चरणों के मैच के कुल स्कोर को मिलाकर 3-1 से फ्लूमिनेंसे को हराकर खिताब अपने नाम किया।
फ्लामेंगो ने बीते 18 महीने में ब्राजीलियन फुटबाल पर अपना दबदबा दिखाते हुए रियो राज्य लीग खिताब, ब्राजीलियन सेरी-ए चैम्पियनशिप और कोपा लिर्बेटार्डोरेस का खिताब भी अपने नाम किया है।
जून में रियो स्टेट लीग की शुरुआत हुई थी और यह दक्षिण अमेरिका में कोविड-19 के कारण मार्च के मध्य से बंद पड़े खेल की शुरुआत थी। वहीं ब्राजीलियन सेरी-ए का अगला सीजन नौ अगस्त से शुरू होगा, जो अपने तय समय से तीन महीने पीछे है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved