img-fluid

दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बैंगलुरु से आने और जाने वाली उड़ानों को किया निरस्त

July 24, 2022

इंडिगो ने निरस्त की आठ उड़ानें, यात्री परेशान
इंदौर।  इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) द्वारा इंदौर (Indore) से लगातार अपनी उड़ानों को निरस्त किया जा रहा है। आज भी कंपनी ने अपनी आठ उड़ानों को निरस्त कर दिया है। इनमें दिल्ली(Delhi), मुंबई (Mumbai), हैदराबाद (Hyderabad) और बैंगलुरु (Bangalore) से आने और जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। कंपनी ने इसके लिए कोई स्पष्ट कारण भी नहीं बताया है। उड़ानों के निरस्त होने के कारण इनमें बुकिंग (Booking) करवा चुके यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


विमानतल (Airport) से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से इंदौर आकर 12.15 बजे वापस दिल्ली जाने वाली उड़ान एवं दोपहर 2.55 बजे बैंगलुरु से इंदौर आकर 3.25 बजे वापस बैंगलुरु जाने वाली उड़ान जहां निरस्त की गई, वहीं शाम 4.10 बजे मुंबई से इंदौर आकर 4.45 बजे हैदराबाद जाने और रात 8.25 बजे हैदराबाद से इंदौर आकर रात 9 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट निरस्त हुई। उड़ानों को निरस्त करने के लिए ऑपरेशनल कारणों की बात कही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि यात्रियों की कमी के कारण कंपनी ने उड़ानों को निरस्त किया है। इन आठ उड़ानों के निरस्त होने के कारण इनमें बुकिंग करवा चुके यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सबसे ज्यादा परेशान वे यात्री हैं, जिनकी आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट थी, क्योंकि एक फ्लाइट छूटने के कारण उनकी आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूट जाएगी।

Share:

  • ओम राउत ने पूरी टीम को दिया तीनों नेशनल अवार्ड्स का श्रेय, बोले, ‘अब मेरा मिशन तानाजी पूरा हुआ’

    Sun Jul 24 , 2022
    मुंबई। फिल्म ’तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के निर्देशक ओम राउत कहते हैं कि ये फिल्म उनकी एक ऐसी परिकल्पना रही है, जिसमें असल रंग भरने का काम इसमें लीड रोल निभाने वाले अभिनेता अजय देवगन ने ही किया। ओम राउत पिछले कई दिनों से अमेरिका में थे, अपनी अगली फिल्म ’आदिपुरुष’ के आईमैक्स संस्करण पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved