नई दिल्ली। इस समय देश के अधिकांश इलाकों में पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के चलते जमकर कहर बरप रहा है। एक ओर जहां नदी नाले उफान पर हैं तो वहीं कई जगह बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली(National Capital Delhi) में बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के साथ-साथ पहाड़ों पर तेज बारिश से दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। तो दूसरी ओर भारी बारिश और हथनीकुंड बैराज में हरियाणा के ज्यादा पानी छोड़ने से यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हालांकि दिल्ली प्रशासन ने गत दिवस बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। यमुना के मैदानी इलाके में रह रहे लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved