
अधिकारियों ने कल एयरपोर्ट पर देखी ऑफिस की जगह
तैयार हो रहे पुराने टर्मिनल से संचालन करेगी कंपनी
इंदौर। इंदौर (Indore) में पहली बार आ रही फ्लाइट 91 एयरलाइंस (Airlines) 29 मार्च से अपनी उड़ानों का संचालन शुरू करेगी। कंपनी शुरुआत में इंदौर से पहली बार जलगांव ( Jalgaon) और हैदराबाद (Hyderabad) के लिए उड़ानें शुरू करेगी। कल कंपनी के अधिकारियों ने इंदौर आकर एयरपोर्ट पर अपने ऑफिस की जगह तय करने के साथ ही जरूरी औपचारिकताएं भी पूरी की।
दोनों उड़ानें शाम को संचालित होंगी
नायर ने बताया कि कंपनी की एक फ्लाइट गोवा से जलगांव होते हुए इंदौर आएगी और इंदौर से जलगांव वापस जाएगी। वहीं एक अन्य फ्लाइट हैदराबाद से इंदौर आकर वापस हैदराबाद जाएगी। इन सभी उड़ानों का संचालन शाम को किया जाएगा। यह उड़ानें रोजाना संचालित होंगी और इनका संचालन 72 सीटर एटीआर विमान के साथ किया जाएगा। कंपनी बहुत जल्द सभी संबंधित एयरपोर्ट और डीजीसीए से स्लॉट अप्रूवल मिलने पर उड़ानों की बुकिंग भी शुरू करेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved