
इन्दौर। शहर में बढ़ते अपराधों के साथ रात को नशाखोरी भी चरम पर है। उड़ता पंजाब फिल्म की तर्ज पर रात को नशे में वाहन चलाने वाले और हंगामा करने वालों के कई किस्से रोज सुनने को मिल रहे हैं। एक टैक्सी वाले ने जहां रात को कई दो पहिया वाहनों को टक्कर मार दी। उसे लोगों ने पकड़ा और पिटाई कर पुलिस को सौंपा। वह भी शराब के नशे में था। घटना में दो युवतियों सहित दोपहिया वाहन चालक घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि निपानिया में रात को एक टैक्सी वाला रफ्तार से कार दौड़ाते लाया और सडक़ किनारे खड़े कई दो पहिया और चार पहिया वाहनों को टक्कर मार दी। घटना में दो युवतियों और दो पहिया वाले वाहन चालकों को चोटें आई, जिनका इलाज जारी है। उधर टैक्सी से उसके चालक को उतारकर लोगों ने पीटा और पुलिस को सौंपा। आशंका है कि वह शराब पिए हुए था। आज पुलिस उसका मेडिकल कराएगी,जिसके बाद उसको जेल पहुंचाया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved