img-fluid

सागा ग्रुप के कथित घोटाले में एक्टर श्रेयस तलपड़े पर एफआईआर कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

February 11, 2026

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के मैनपुरी जिले(Mainpuri district) में करोड़ों रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े(film actor Shreyas Talpade) का नाम सामने आया है। कोर्ट के निर्देश पर भोगांव कोतवाली (Bhogaon police station)में श्रेयस तलपड़े समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज (FIR registered)की गई है। मामला सागा ग्रुप द्वारा संचालित एलयूसीसी बैंक(LUCC Bank operated Saga Group) की शाखाओं से जुड़ा बताया जा रहा है, जिन पर निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार होने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र स्थित सागा ग्रुप ने वर्ष 2015 में एलयूसीसी बैंक की शाखाएं उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में खोली थीं। मैनपुरी सहित आगरा मंडल के विभिन्न जिलों में इन शाखाओं ने सरकारी बैंकों की तरह काम करते हुए लोगों का भरोसा जीता। स्थानीय लोगों ने विभिन्न योजनाओं में अपनी जमा पूंजी निवेश की। आरोप है कि बाद में बैंक की शाखाएं अचानक बंद हो गईं और कर्मचारी कथित रूप से करोड़ों रुपये का गोलमाल कर फरार हो गए।

मैनपुरी में ही लगभग 30 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का दावा किया गया है। कस्बा भोगांव के मोहल्ला मिश्राना निवासी विकास तिवारी सहित 14 लोगों ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि बैंक के संचालक समीर अग्रवाल और उनकी पत्नी सानिया अग्रवाल ने निवेश की गई धनराशि वापस नहीं की। आरोप है कि पैसे मांगने पर जमाकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई।

पीड़ितों का कहना है कि नवंबर 2024 में बैंक शाखा अचानक बंद हो गई और संचालक फरार हो गए, जबकि निवेश से जुड़े दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो पीड़ितों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने समीर अग्रवाल, सानिया अग्रवाल, आरके सेट्टी, संजय मुदगिल, शबाब हुसैन, श्रेयस तलपड़े, नरेंद्र नेगी, पंकज अग्रवाल, सुप्रिया, अनुज जैन, अजय श्रीवास्तव और अरविंद त्रिपाठी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि इस बैंक ने उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी शाखाएं संचालित की थीं। निवेशकों का दावा है कि बैंक खुद को आरबीआई के अधीन बताकर लोगों का विश्वास जीतती थी, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी बचत इसमें जमा कर दी।


  • फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे प्रकरण में श्रेयस तलपड़े की कथित भूमिका क्या रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अभिनेता या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले ने फिल्म जगत और निवेशकों के बीच हलचल पैदा कर दी है।

    Share:

  • वंदे मातरम् के नियम बदले, खड़ा होना अनिवार्य और 3 मिनट 10 सेकंड का गीत

    Wed Feb 11 , 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्र गान ‘जन गण मन’ की तरह अब राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ को भी सरकारी कार्यक्रमों में बजाया जाने और गाने को अनिवार्य कर दिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया कि अगर राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्र गान ‘जन गण मन’ को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved