img-fluid

इंदौर की तर्ज पर देपालपुर में 5 साल से जमा 1250 मैट्रिक टन कचरे का किया निपटान

March 27, 2026

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के साथ कई साधन-संसाधन भी कराए उपलब्ध

इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण (Cleanliness Survey) में इस बार चूंकि इंदौर (Indore) को लीग में नम्बर वन बने रहने के लिए देपालपुर (Depalpur) को भी स्वच्छ करने की चुनौती मिली है, जिसके चलते देपालपुर को भी शून्य लेगेसी वेस्ट किया गया। पिछले 5 सालों से जमा 1250 मैट्रिक टन कचरे का निपटान इंदौर की तर्ज पर ही किया गया, जिस तरह वर्षों पूर्व निगम ने देवगुराडिय़ा स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर अनेकों वर्षों से डम्प कचरे का निपटान किया था, जिस पर अब खूबसूरत बगीचा तो बना ही, वहीं कचरे से खाद बनाने का बड़ा संयंत्र भी चल रहा है।


  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशन में, देपालपुर नगर परिषद की अध्यक्ष अनीता महेश पुरी गोस्वामी एवं सीएमओ बहादुर सिंह रघुवंशी के अथक प्रयासों से यह चुनौतीपूर्ण लक्ष्य प्राप्त किया गया। साथ ही, अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह की सतत योजना एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के कारण इस कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सका। देपालपुर की डंपसाइट नगर परिषद को लगभग 5 वर्ष पूर्व आवंटित हुई थी, जहाँ लगभग 1,250 मीट्रिक टन (5 वर्ष पुराना) लेगेसी वेस्ट संचित था। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए इंदौर नगर निगम एवं देपालपुर नगर परिषद द्वारा संयुक्त रूप से लागू किया गया। वैज्ञानिक रेमिडिएशन प्रक्रिया अपनाते हुए इस डंपसाइट का पूर्ण उपचार कर लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया। इस अभियान में इंदौर नगर निगम से 500 से अधिक रैगपिकर्स की सहभागिता सुनिश्चित की गई, वहीं देपालपुर नगर परिषद द्वारा डम्पर एवं पोकलेन जैसी आवश्यक मशीनरी उपलब्ध कराई गई। संयुक्त प्रयासों से स्थल पर कचरे का वैज्ञानिक पृथक्करण किया गया, जिसमें रीसायक्लेबल सामग्री 4.5 टन को अलग कर अधिकृत रीसायक्लर्स को विक्रय किया गया। शेष 50-60 टन आरडीएफ सामग्री को इंदौर स्थित प्लांट भेजा गया, जहां उसका श्रेडिंग कर सीमेंट प्लांट में को-प्रोसेसिंग हेतु प्रेषित किया गया। इस प्रकार संपूर्ण प्रक्रिया संग्रहण, पृथक्करण, वैज्ञानिक प्रोसेसिंग, अधिकृत चैनलाइजेशन को व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से लागू किया गया। रेमिडिएशन पूर्ण होने के पश्चात 24 मार्च को निकाय के समस्त जनप्रतिनिधियो के द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें लगभग 200 पौधे लगाये गये जिसमे नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश पुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष गोपाल कटेसरिया, पार्षद प्रतिनिधि मजीद खान, सतीश मारू एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी बहादुर सिंह रघुवंशी इन्दौर नगर निगम से अमित दुबे कल्सटेंट एवं इन्दौर नगर निगम के 5 एनजीओ प्रमुख निकाय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share:

  • करोड़ों की कीमत, मैदान पर कमाल! IPL 2026 में इन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

    Fri Mar 27 , 2026
    नई दिल्ली।इंडियन प्रीमियर लीग?9Indian Premier League) IPL 2026 के 19वें सीजन (19th season)की शुरुआत से पहले ही कुछ नए चेहरों ने क्रिकेट गलियारों में जबरदस्त हलचल मचा दी है। ये खिलाड़ी अभी इंटरनेशनल क्रिकेट(international cricket) में डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से फ्रेंचाइजी का भरोसा जीत चुके हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved