img-fluid

80 हजार श्रद्धालुओं के लिए महू में भोजन बनना दिन-रात शुरू

April 12, 2026

इन्दौर। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के तहत महू में लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रशासन द्वारा दिन-रात भोजन निर्माण कार्य कराया जा रहा है, कल दिन-रात मीठी बूंदी, लौंजी और राम भाजी के लिए सब्जी काटने का सिलसिला शुरू हो गया था। देर रात तक हलवाइयों ने बूंदी बनाई। गर्मी को देखते हुए आज दिनभर अन्य भोजन तैयार किया जाएगा, वहीं आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आकलन कर जरूरत पडऩे पर व्यवस्थाएं बढ़ाने की योजना भी बनाई गई है।

महू में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है। देर शाम से भारी तादात में श्रद्धालु शहर पहुंच जाएंगे, जिसके लिए प्रशासन ने भोजन व्यवस्था चाकचौबंद की है। व्यवस्थाएं संभालने के लिए खाद्य विभाग द्वारा 8-8 टीमें अलग-अलग ड्यूटी सत्र में लगाई गई है। प्रत्येक भोजन बनाने और वितरण से लेकर श्रद्धालुओं की गणना तक की जिम्मेदारी सौंप गई है, वहीं एक दल को रिजर्व में तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं को प्रसादी में प्रति थाली 6 पूड़ी, मिक्स सब्जी, मीठी बूंदी, लौंजी, 100 ग्राम मूंग दाल-चावल की खिचड़ी और दो तली हुई मिर्च परोसी जाएगी । भोजन को डिस्पोजेबल प्लेट में परोसा जाएगा, जिससे स्वच्छता और वितरण में आसानी बनी रहे। खाद्य विभाग के अधिकारी मोहन मारू के अनुसार गर्मी के मौसम में खाने को खराब होने से बचाने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

  • रहने-खाने के साथ टोकन व्यवस्था भी
    प्रशासन ने आयोजन को सुव्यवस्थित रखने के लिए 8-8 सदस्यों के दल गठित किए हैं, जो दो सत्रों में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इन दलों को स्पष्ट दायित्व सौंपे गए हैं। दलों को भोजन बनाने वाले स्थानों पर पहुंचकर भोजन सामग्री, प्लेट और टोकन की गणना करना, गुणवत्ता की जांच करना और समय पर वितरण सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही टीमों को वितरण स्थल पर व्यवस्था बनाए रखना, भोजन पैकेट और टोकन का समुचित प्रबंधन करना, तथा वितरण के बाद शेष सामग्री का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। प्रत्येक दल को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्य करते हुए नियमित निरीक्षण और पर्यवेक्षण करना होगा।

    सुरक्षा के लिए अधिकारी रहेंगे तैनात
    भोजन निर्माण स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की कमी या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल सुधार कर उच्च अधिकारियों को सूचित करना भी दलों की जिम्मेदारी होगी। यह टीमें 12 से 14 अप्रैल तक माहेश्वरी स्कूल, अंबेडकर नगर सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर तैनात रहेंगी। प्रशासन के अनुसार भोजन वितरण का कार्य आज शाम से शुरू होगा। भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारू वितरण के लिए पुलिस और स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है तो अतिरिक्त भोजन और वितरण केंद्रों की व्यवस्था भी तुरंत की जाएगी।

    Share:

  • भाजपा ने जारी किया व्हिप, सभी सांसद 16-18 अप्रैल को संसद में रहें

    Sun Apr 12 , 2026
    नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी विशेष संसद सत्र (Special Parliamentary Session) को लेकर अपने सभी सांसदों (All MPs) के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) के सभी सदस्यों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी करते हुए 16 से 18 अप्रैल तक सदन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved