img-fluid

झारखंड में सभी 48 नगर निकायों के चुनाव में 23 फरवरी को मतदान और 27 को मतगणना

January 27, 2026


रांची । झारखंड में सभी 48 नगर निकायों के चुनाव में (For all 48 municipal bodies in Jharkhand) 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी (Voting will be held on February 23 and Counting on February 27) । राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया।

  • चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आज से राज्य के सभी 48 नगर निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई । नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इस दिन से उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 6 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि तय की गई है। 7 फरवरी 2026 को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

    राज्य के सभी 48 शहरी स्थानीय निकायों में एक ही चरण में 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम पांच तक होगा। इसके बाद 27 फरवरी को मतगणना की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाएंगे। चुनाव गैर-दलीय आधार पर होंगे।

    आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नगर निगम चुनाव में नोटा का विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा, यानी मतदाताओं को उपलब्ध उम्मीदवारों में से ही किसी एक को मतदान करना होगा। राज्य में पहली बार सभी नगर निकायों में एससी, एसटी और महिलाओं के अलावा पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण की भी व्यवस्था की गई है। झारखंड में जिन 48 शहरी निकायों में चुनाव कराए जाने हैं, उनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतें शामिल हैं। इन निकायों के अंतर्गत कुल 1087 वार्ड शामिल हैं।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड के सभी नगर निकायों में लंबे समय से चुनाव लंबित थे। इन नगर निकायों में 13 ऐसे हैं, जहां 2020 से ही चुनाव लंबित थे, जबकि रांची सहित शेष अन्य नगर निगम एवं निकायों में 2022 से चुनाव नहीं हुए थे। रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो और देवघर जैसे बड़े शहरों के नगर निगम चुनाव पर पूरे राज्य की खास नजर रहेगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव के लिए विधि-व्यवस्था और सुरक्षा बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की व्यवस्था की गई है। चुनाव नियमानुसार संपन्न कराए जाएं, इसके लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी।

    Share:

  • नगर निगमों में मेयर पद का आरक्षण नहीं होगा - झारखंड हाईकोर्ट

    Tue Jan 27 , 2026
    रांची । झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने कहा कि नगर निगमों में मेयर पद का (For the post of Mayor in Municipal Corporations) आरक्षण नहीं होगा (There will be No Reservation) । झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में नगर निगमों को दो वर्गों में बांटने और मेयर पद के आरक्षण की व्यवस्था को चुनौती देने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved