मुंबई। बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर (Pratik babbar) सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और एक बड़े किरदार की तलाश में हैं। एक्टर ने फिल्म जाने तू या जाने ना में साइड किरदार निभाकर अपना अचिंग डेब्यू किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की डेब्यू फिल्म सावारिया के लिए संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) प्रतीक को कास्ट करना चाहते थे। उस समय प्रतीक की उम्र 18 साल थी और वो रिहैब सेंटर में अपनी नशा करने की आदतों से लड़ रहे थे।
स्मिता पाटिल के निधन के बाद उनके बेटे प्रतीक बब्बर का पालन पोषण उनके नाना-नानी ने किया है। प्रतीक बचपन से उन्हीं के साथ रहे। अपने इस इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उन्हें पछतावा है कि वो अपने नाना-नानी को अपना ये रूप नहीं दिखा सके। उन्होंने उनका सबसे बुरा दौर देखा है जब वो ड्रग्स की लत में डूबे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved