
इन्दौर। नगर निगम द्वारा पहली बार दो सरकारी स्कूलों में एक करोड़ रुपए की लागत से बच्चों के खेलने का मैदान बनाया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद व महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाडिय़ा द्वारा कल सरकारी स्कूल में खेल मैदान बनाने के काम का भूमिपूजन किया गया। पहाडिय़ा ने बताया कि शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर में 60.81 लाख रुपए की लागत से मैदान का विकास किया जाएगा।
इसमें 2 डग आउट, 2 हैंडबॉल कोर्ट, 1 वालीबॉल कोर्ट, 1 खो-खो कोर्ट, 1 रोपवे मलखंभ,1 लाल मिट्टी का 6 लेन का मॉर्निंग वॉक ट्रैक का निर्माण होगा। मलखंभ मैदान का निर्माण एवं खेल मैदान को पूर्ण विकसित करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद स्कूल में 35.47 लाख की लागत से खुला मैदान लाल मिट्टी का, आसपास दीवार एवं जाली लगाना, मैदान के आसपास दीवार उठाकर जाली लगाना, एंट्री गेट निर्माण, आने-जाने का रास्ता छोडक़र पार्किंग निर्माण किए जाने का भूमिपूजन किया गया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved