img-fluid

सीजन में दूसरी बार पारा 5 डिग्री के नीचे प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर बना इंदौर

December 17, 2025

रात से सुबह के बीच पारा गिरकर 4.9 डिग्री पर पहुंचा, सामान्य से 6 डिग्री कम रहा तापमान

इन्दौर। शहर (Indore) में कड़ाके की ठंड (bitter cold) का दौर लगातार जारी है। कल रात से आज सुबह के बीच पारा (mercury) सीजन में दूसरी बार 5 डिग्री के नीचे पहुंचा। इससे शहर तीव्र शीतलहर की जारी रही और तीखी ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल भी तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसके बाद भी तापमान में कमी का दौर जारी रहेगा और ठंड से किसी राहत की उम्मीद नहीं हैं।


विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम, लेकिन परसों की अपेक्षा 1 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री और परसों की अपेक्षा 0.5 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी और उत्तर पूर्वी रही और अधिकतम रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।

उत्तर भारत में 222 किलोमीटर की रफ्तार से चल रहीं जेट स्ट्रीम हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में जम्मू के ऊपर स्थित है। वहीं उत्तर भारत के ऊपर समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की भी संभावना है। इस समय इंदौर सहित प्रदेश की राजधानियों में उत्तरी हवाएं आ रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में ठंड में कोई कमी आने की संभावना नहीं है।

प्रदेश में राजगढ़ के बाद इंदौर सबसे ठंडा
भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक कल रात से आज सुबह के बीच प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 4.4 डिग्री के रूप में दर्ज किया गया। इसके बाद दूसरे स्थान पर इंदौर में 4.9 डिग्री तापमान रहा, वहीं 5.1 डिग्री तापमान के साथ राजधानी भोपाल तीसरे स्थान पर रही, जबकि उज्जैन में तापमान 8 डिग्री रहा।

Share:

  • महत्वपूर्ण फैसला, मास्टरप्लान की रोड का अलाइनमेंट नहीं बदल सकते, सालों से ठप पड़े एमआर-4 के निर्माण का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने स्टे हटाया

    Wed Dec 17 , 2025
    सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोड चौड़ीकरण के संबंध में दिए फैसले को ही बनाया आधार उद्योगों की याचिका भी खारिज, टीडीआर और अतिरिक्त एफएआर का ही मिलेगा लाभ इंदौर, राजेश ज्वेल सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 99 पेज का एक महत्वपूर्ण आदेश नगर निगम एक्ट (Municipal Corporation Act) की धारा 305 को लेकर दिया था, जिसमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved