img-fluid

‘अमेरिका-इजरायल के लिए होर्मुज कभी भी अपनी पुरानी स्थिति में नहीं आएगा वापस’, ईरानी नौसेना ने खाई कसम

April 06, 2026

डेस्क। मिडिल ईस्ट बारूद की आग में झुलस रहा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच पिछले 38 दिन से जंग छिड़ी हुई है। ईरानी नौसेना ने अमेरिका और इजरायल को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जंग के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अपरिवर्तनीय परिवर्तन हुए हैं। यह अपनी पूर्व स्थिति में अब कभी वापस नहीं आएगा। ईरानी नौसेना ने कसम खाते हुए कहा कि दुश्मन देशों यानी अमेरिका और इजरायल के लिए होर्मुज अब कभी भी पुरानी स्थिति में नहीं रहेगा।


  • यह जानकारी ईरानी सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी ने रविवार को दी। प्रेस टीवी के अनुसार, ईरानी नौसेना की कमान ने हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर जोर दिया है। अमेरिका के नेतृत्व वाली बाहरी शक्तियां अब ईरान के तत्काल समुद्री वातावरण में शर्तें तय नहीं कर सकती हैं या अनियंत्रित प्रभाव नहीं डाल सकती हैं।

    प्रेस टीवी के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना ने एक्स पर एक पोस्ट में ये टिप्पणियां कीं हैं। साथ ही भी बताया कि फारस की खाड़ी में एक नई व्यवस्था के लिए ईरानी अधिकारियों की घोषित योजना की तैयारियां चल रही हैं।

    आईआरजीसी की नौसेना कमान का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान को लेकर आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि यदि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रखना जारी रखता है तो उस पर कहर बरपाया जाएगा।

    प्रेस टीवी के अनुसार, युद्ध के बीच इस समुद्री मार्ग पर ईरान की पकड़ बनी हुई है। इसलिए ईरान के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगियों से जुड़े जहाजों को छोड़कर बाकी सभी देशों के लिए खुला हुआ है।

    Share:

  • नवाचारों ने दिखाई समाज और देश को नई राह : सांसद

    Mon Apr 6 , 2026
    पुस्तक मेला का भव्य समापन, आखिरी दिन उमडे अभिभावक जबलपुर। जिला प्रशासन द्वारा छात्रों और अभिभावकों को रियायती दरों पर निजी स्कूलों की पाठ्यपुस्तकें, यूनिफार्म और सभी शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने शहर के हृदय स्थल गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित किये गये बारह दिनों के पुस्तक मेला का आज रविवार को भव्य समापन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved