img-fluid

वन मंत्री विजय शाह ने फिर दिया विवादित बयान

June 24, 2023

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

जबलपुर। प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। नगर प्रवास के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहा है कि आखिरकार कांग्रेस ने क्रांतकारियों के लिये क्या किया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए आगे कहा कि वे अब भी पप्पू हैं और इसी तरह की हरकत करते हैं।



श्री शाह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि रानी दुर्गावती से इन नेताओं की तुलना करना सही नही है। वन मंत्री ने इतिहासकारों को भी नहीं बख्शा और कहा कि हमारी गौरव यात्रा को महत्व नहीं दिया गया। इसके साथ न्याय नहीं किया गया है। हमेशा से ही इतिहास कारों ने बेईमानी की है। जिसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है। गौरतलब है कि वन मंत्री जब तब इसी तरह के बयांन देकर विवाद में आते रहे हैं। नगर प्रवास के दौरान भी इस तरह का काम करके श्री शाह ने चुनाव के ठीक पहले अपनी पार्टी को भी परेशानी में डाल दिया है।

Share:

  • राज्यसभा सांसद से कलेक्टर ने मांगी माफी

    Sat Jun 24 , 2023
    जबलपुर। राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि और जबलपुर जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन के बीच चल रहा विवाद अब जाकर खत्म हो गया है। मामला तूल पकड़ता देख कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि से लिखित और मौखिक माफी मांगी है। अग्निबाण से चर्चा करते हुए राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved