img-fluid

बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना को छह महीने की जेल की सजा, इस मामले में कोर्ट ने ठहराया दोषी

July 02, 2025

डेस्क: बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) की मुश्किल और ज्यादा बढ़ गई है. अदालत (Court) ने उन्हें अवमानना मामले (Contempt Case) में दोषी ठहरा दिया है. मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने सजा के फैसले की घोषणा की है. बुधवार को तीन सदस्यों वाली पीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए फैसला दिया.


  • खबर के मुताबिक जस्टिस मोहम्मद गुलाम मुर्तजा मजूमदार ने शेख हसीना के मामले की सुनवाई की. रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले साल शेख हसीना की एक ऑडियो क्लिप लीक हुई थी. शेख हसीना कथित तौर पर लीक हुई ऑडियो क्लिप में गोबिंदगंज उपजिला चेयरमैन शकील बुलबुल से बात कर रही थीं, जिसमें उन्होंने कहा था, ”मेरे खिलाफ 227 मामले दर्ज हुए हैं, इसलिए मुझे इन लोगों को मारने का लाइसेंस मिल गया है. ”

    Share:

  • सेंट्रल जेल के भीतर गांजा फूंक रहे कैदी, खूब चल रहा नॉनवेज और फोटोशूट; मचा हड़कंप

    Wed Jul 2 , 2025
    डेस्क: कर्नाटक (Karnataka) की बेल्लारी सेंट्रल जेल (Bellary Central Jail) एक बार फिर विवादों के घेरे में है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. तस्वीरों (Pictures) में कैदी मोबाइल फोन का उपयोग करते, नॉनवेज पकाते, गांजा पीते और आराम से फोटो खिंचवाते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved