img-fluid

पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे की सडक़ हादसे में मौत, देहदान होगा

November 25, 2025

इंदौर। बैंक के एक रिटायर्ड अधिकारी की सडक़ हादसे में मौत हो गई। वह पूर्व सीएम के भतीजे बताए जा रहे हैं। घर से 500 मीटर दूरी पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। राहगीरों ने उन्हेें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।
कनाडिय़ा पुलिस ने बताया कि बिचौली हप्सी में रहने वाले 68 साल के नवीनचंद पिता नेमीचंद गंगवाल घर से दूध लेने के लिए निकले थे। वह पैदल जा रहे थे, तब कोई वाहन उन्हें टक्कर मार गया। उन्हें सडक़ पर घायल देख राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजन को घटना की जानकारी दी। उपचार के दौरान नवीनचंद की मौत हो गई।


  • नवीन एसबीआई से रिटायर अधिकारी थे। उनके परिवार में दो बेटे हैं। एक बेटा अमेरिका में रहता है, जबकि दूसरा बेटा बेंगलुरु में रहता है। बड़े बेटे के अमेरिका से आने के बाद नवीनचंद का अंतिम संस्कार होगा। नवीनचंद का परिवार देवास जिले का रहने वाला है। नवीनचंद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मिश्रीलाल गंगवाल के भतीजे थे। नवीनचंद ने देहदान का संकल्प भी लिया था। पोस्टमार्टम के बाद उनकी देह का दान किया जाएगा। इसके लिए परिवार ने संस्था से संपर्क भी किया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है।

    Share:

  • ढाई करोड़ के नुकसान के बाद अब बीआरटीएस के यूनिपोल के नए टेंडर जारी

    Tue Nov 25 , 2025
    करोड़ों के घाटे में चलने के बाद भी नहीं है कमाई के काम की चिंता इंदौर। करोड़ों रुपए के घाटे में चल रही इंदौर की सिटी बस कंपनी के कामकाज में किस तरह की लापरवाही बरती जा रही है इसके उदाहरण सामने आते रहे हैं। अब जो ताजा मामला प्रकाश में आया है उसके अनुसार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved