img-fluid

तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विजय को पूर्व सीएम स्टालिन ने भी बधाई दी

May 10, 2026


चेन्नई । तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विजय (Newly appointed Chief Minister of Tamil Nadu Vijay) को पूर्व सीएम स्टालिन ने भी बधाई दी (Former CM Stalin also Congratulated) ।

  • पूर्व सीएम स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए पोस्ट में लिखा कि तमिलगा वेट्री कज़गम के नेता विजय को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। पदभार ग्रहण करते ही आपके द्वारा हस्ताक्षरित घोषणाओं का मैं स्वागत करता हूं। स्टालिन ने लिखा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री विजय तुरंत यह कहना शुरू न करें कि राज्य सरकार के पास धन नहीं है। धन है पर आवश्यकता है तो उसे जनता तक पहुंचाने की अदम्य इच्छाशक्ति और शासन करने की क्षमता का पास होना।
    पिछले पांच वर्षों में कोविड व बाढ़ जैसी कई समस्याओं और केंद्र की एनडीए सरकार की उपेक्षा के बावजूद हमने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आपने पद संभालने के बाद पहले भाषण में इस आरोप का जिक्र किया कि “पिछली सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ा और सरकारी खजाना खाली कर दिया”… जबकि तमिलनाडु का ऋण स्तर निर्धारित सीमा के भीतर है।

    स्टालिन ने कहा कि मैंने फरवरी के बजट में ही तमिलनाडु सरकार की वित्तीय स्थिति स्पष्ट कर दी थी। क्या आपको यह जानकारी नहीं थी? क्या आपने जनता से सिर्फ वादे किए थे? जिन लोगों ने आपको वोट दिया है, उन्हें फिर से धोखा न दें और मुद्दे को भटकाने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि विजय अब आप सरकार चलाने की शुरुआत कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी तरह आप भी जल्द ही जनता से किए गए वादों को पूरा करने के तौर-तरीके सीख लेंगे। जिन लोगों ने आपको वोट दिया है, उनके साथ-साथ राज्य की पूरी जनता के साथ ही मैं भी यही उम्मीद करता हूं। तमिलनाडु के विकास की यात्रा जारी रखने के लिए मेरी शुभकामनाएं।

    Share:

  • राज्यपाल से मुलाकात कर असम में नई एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश किया हिमंता बिस्वा सरमा ने

    Sun May 10 , 2026
    गुवाहाटी । हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने राज्यपाल से मुलाकात कर (Met the Governor) असम में नई एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश किया (Staked Claim to form the new NDA Government in Assam) । केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved