भोपाल। छिंदवाड़ा जिले की सौंसर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय चौरे ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने चौरे को पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित थे। पार्टी नेताओं ने पूर्व विधायक चौरे का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved