img-fluid

कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया ने की राहुल गांधी से मुलाकात, राज्यसभा जाने पर सस्पेंस बरकरार

May 29, 2026

 नई दिल्ली. सिद्धारमैया  (Siddaramaiah) ने कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. सीएम पोस्ट छोड़ने के बाद बेंगलुरु में नई सरकार का ट्यून सेट करने की कवायद अब दिल्ली में तेज हो गई है. खुद सिद्धारमैया बेंगलुरु से दिल्ली वाया जयपुर पहुंचे हैं. वहीं, डीके शिवकुमार भी दिल्ली में हैं. कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से मुलाकात की है.

सिद्धारमैया ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नई कैबिनेट के लिए अपनी लिस्ट सौंप दी है. इस लिस्ट में उन नेताओं के नाम हैं, जिन्हें सिद्धारमैया सूबे की नई सरकार में मंत्री बनते देखना चाहते हैं. सिद्धारमैया ने राज्यसभा के साथ ही एमएलसी चुनाव के लिए भी अपनी पसंद के उम्मीदवारों के नाम राहुल गांधी को सौंप दिए हैं.


  • सिद्धारमैया ने राहुल गांधी के साथ मुलाकात में अपने बेटे डॉक्टर यतींद्र सिद्धारमैया के लिए पसंद के विभाग की भी डिमांड कर दी है. सिद्धारमैया अपने बेटे के लिए चिकित्सा शिक्षा और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग या उद्योग विभाग या फिर जल संसाधन विभाग चाहते हैं. राहुल गांधी के अलावा सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की है.

    सिद्धारमैया की मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है. इस तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे सिद्धारमैया के कंधे पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं. नई सरकार में तीन डिप्टी सीएम की भी चर्चा है. एक डिप्टी सीएम एससी समाज से बनाया जा सकता है. जी परमेश्वर या प्रियंक खड़गे एससी वर्ग से डिप्टी सीएम के दावेदार बताए जा रहे हैं.

    वहीं, एसटी वर्ग से सतीश जरकीहोली और लिंगायत समाज से एमबी पाटिल का नाम भी डिप्टी सीएम की रेस में शामिल है. इससे पहले, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बीती रात सतीश जरकीहोली को फोन किया. वेणुगोपाल ने सतीश जरकीहोली से स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के फॉर्मूले पर चलती है. या तो वह कैबिनेट मंत्री बन जाएं या फिर प्रदेश अध्यक्ष. सतीश जरकीहोली ने इस पर सिद्धारमैया से चर्चा के बाद उनको जानकारी देने की बात कही.

    Share:

  • बारिश ने बिगाड़ा खेल तो कौन पहुंचेगा फाइनल? GT vs RR मैच का पूरा गणित

    Fri May 29 , 2026
    नई दिल्ली। आईपीएल 2026(IPL 2026)का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है और अब सभी की नजरें गुजरात टाइटंस(Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स(Rajasthan Royals) के बीच खेले जाने वाले क्वालिफायर-2 मुकाबले पर टिकी हैं। न्यू चंडीगढ़(New Chandigarh) के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को होने वाला यह मुकाबला तय करेगा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved