
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा के कई नेता व मंत्रियों को अपनी चपेट में लेने के बाद कोरोना वायरस ने अब कांग्रेस नेताओं को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया हैओ। देर रात आई कोरोना की रिपोर्ट में पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा कोरोना संक्रमित पाए हैं। उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने दो दिन पहले ही ग्वालियर दौरे के दौरान कई नेताओं से मुलाकात की थी। शर्मा ने ट्वीट कर अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की है। और सभी समर्थकों को क्वारेंटाईन में जाने को कहा है। पीसी शर्मा लगातार मीडिया से चर्चा कर रहे थे। ऐसे में कई पत्रकार भी उनके सम्पर्क में आए हैं। अब यह सभी पत्रकार भी कोरोना टेस्ट करवाएंगे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved