img-fluid

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान का सेना प्रमुख पर बड़ा हमला, बोले-मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार होगा

July 17, 2025

नई दिल्ली. लंबे समय से जेल में बंद पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री (Former  PM) इमरान खान (Imran Khan) ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अगर जेल (Jail) के भीतर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर (Asim Munir) जिम्मेदार होंगे.

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पांच अगस्त से देशभर में एक व्यापक प्रदर्शन शुरू करने जा रही है, जिसके तहत शहबाज शरीफ सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान पर खान को रिहा करने का दबाव बनाया जाएगा.

[relpost

इमरान खान ने क्या-क्या आरोप लगाए?
इमरान खान की सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि हाल के दिनों में मेरे साथ जेल में जिस तरह का बर्बर सुलूक किया जा रहा है, वह बढ़ा है. मेरी बीवी बुशरा बीबी के साथ भी ऐसा ही सुलूक किया जा रहा है. यहां तक कि उनके सेल में लगा टेलीविजन भी स्विच ऑफ कर दिया गया है. हम दोनों के मानवीय और कानूनी अधिकार, जो सभी कैदियों को दिए जाते हैं. उन्हें छीन लिया गया है.

पूर्व प्रधानमंत्री खान ने दावा किया कि उन्हें पता है कि एक कर्नल और जेल अधीक्षक आसिम मुनीर के आदेश पर ही काम कर रहे हैं. मैं अपनी पार्टी को स्पष्ट निर्देश देता हूं कि अगर जेल में मेरे साथ कुछ होता है तो आसिम मुनीर सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे.

उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूरी जिंदगी जेल में बिताने को तैयार हूं लेकिन तानाशाह के खिलाफ झुकने का सवाल ही नहीं उठता. पाकिस्तान के लोगों को मेरा संदेश है कि किसी भी स्थिति में दमनकारी सिस्टम के आगे नहीं झुके. ऐसे में अब समय आ गया है कि इस हुकूमत के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन शुरू किया जाए.

उन्होंने कहा कि यहां तक कि सजा पाए हत्यारों और आतंकियों तक को बेहतर स्थिति में रखा जाता है. जेल में बंद एक सेना के शख्स को तो वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है. मुझे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. लेकिन जो भी हो, मैं किसी भी हाल में नहीं झुकूंगा. बता दें कि इमरा खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.

Share:

  • दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने लैरी एलिसन, जुकरबर्ग और जेफ बेजोस को छोड़ा पीछे

    Thu Jul 17 , 2025
    वाशिंगटन। दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों (Top 10 Billionaires) की ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में आज उथल-पुथल नजर आ रही है। सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल (Oracle software company) के चेयरमैन लैरी एलिसन (Larry Ellison) दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg.) और अमेजन के संस्थापक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved