
इंदौर। बीते सालों लोकायुक्त पुलिस द्वारा ट्रैप हुए पूर्व सरपंच और सचिव (Sarpanch and Secretary) को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्यालय बुलाया और वहीं गिरफ्तारी लेकर कोर्ट (court with arrest) में पेश किया था।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम उमरिया के पूर्व सरंपच संतोष ठाकुर और सचिव रामेश्वर यादव (Sarpanch Santosh Thakur and Secretary Rameshwar Yadav) हैं। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीणसिंह बघेल (DSP Praveen Singh Baghel) ने बताया कि करीब तीन साल पहले लोकायुक्त पुलिस ने क्षितिज गोयल (Kshitij Goyal) की शिकायत पर दोनों को एक लाख की रिश्वत लेते ट्रैप किया था। दरअसल सरपंच और सचिव ने गोयल फार्म हाउस (Goyal Farm House) पर रिमूवल को नोटिस दिया था। बाद में रिमूवल रोकने के लिए चार लाख की रिश्वत की मांग की थी। एक लाख लेकर फरियादी संतोष ठाकुर के खेत में गया और पीछे से पहुंची लोकायुक्त की टीम ने ठाकुर और यादव (Thakur and Yadav) को रुपए लेते रंगेहाथों ट्रैप किया था। तब से यह प्रकरण चल रहा था। यादव को उस दौरान राजनीतिक संरक्षण मिला और उसे सस्पेंड नहीं करते हुए बड़ागांव (Baragaon) जनपद में अटैच कर दिया था। अब दोनों को कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved