img-fluid

राष्ट्रीय ओबीसी आयोग की अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने

March 18, 2026


नई दिल्ली । पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Former Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti) ने राष्ट्रीय ओबीसी आयोग की अध्यक्ष का (As Chairperson of National OBC Commission) पदभार ग्रहण किया (Assumed Charge) । उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया ।


  • नवनियुक्त राष्ट्रीय ओबीसी आयोग की अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके । शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तुते । नई दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पिछड़े समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए समर्पित यह दायित्व प्रदान करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार।” उन्होंने आगे लिखा, “राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का यह संकल्प है कि पिछड़े समाज को न्याय, सुरक्षा, सम्मान और विकास के समान अवसर प्राप्त हों। इसी भावना के साथ आयोग कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचाई और सभी के साथ एक बैठक भी की।

    बता दें कि साध्वी निरंजन ज्योति केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पहले दो कार्यकाल में मंत्री रही हैं। उन्हें 2014 में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बनाया गया था। 2019 में दूसरी बार सरकार बनने पर साध्वी निरंजन ज्योति को ग्रामीण विकास मंत्रालय (राज्य मंत्री) की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2021 में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (राज्य मंत्री) में जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जन्मी साध्वी निरंजन ज्योति अति पिछड़े निषाद मल्लाह समाज से आती हैं। वे फतेहपुर से सांसद रहीं। 2012 में उन्होंने पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

    Share:

  • सलकनपुर मां विजयासन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां पूरी, घट और ज्योति स्थापना के साथ शुरू होगा पावन पर्व

    Wed Mar 18 , 2026
    सीहोर। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां विजयासन देवी मंदिर (Maa Vijayasan Devi Temple) में 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू होने जा रहा है। यह दिव्य धाम बुधनी विधानसभा क्षेत्र में स्थित है और हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनता है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved