
उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के गौतमपुरा मार्ग पर एक बाईक सवार सड़क पर पड़ा मिला था जिसे अस्पताल लेकर आए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं तथा मामला संदिग्ध मान रही है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि कल शाम को गौतमपुरा मार्ग पर सड़क पर युवक बेहोश पड़ा मिला था।
पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान जितेन्द्र और गणेश ने अर्जुन पिता नाथूसिंह चौधरी निवासी ग्राम ऐरवास के रूप में की थी। जितेन्द्र और गणेश अर्जुन के भाई हैं और उन्होंने बताया कि वह पगड़ी के कार्यक्रम में जाने के लिए निकला था। दो दिन पहले उसका गाँव के चार लोगों से विवाद हुआ था। कल रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved