
मेरठ। यूपी एटीएस (UP ATS) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor) में हुई आगजनी की घटना के बाद इस आतंकी मॉड्यूल (Terrorist module) पर छानबीन शुरू की और लखनऊ से चार संदिग्ध आतंकियों (Terrorist Arrested) की धरपकड़ कर ली। इसके बाद ही बड़ी साजिश का खुलासा हुआ और पुणे में हुई आगजनी की वारदात भी सामने आई। इस पूरे मामले में पाक आतंकी अबू बकर (Pakistani terrorist Abu Bakr) का नाम सामने आया है। अबू बकर इन युवकों को धार्मिक कट्टरपंथी वीडियो भेजकर माइंडवॉश कर बरगला रहा था। इसके बाद ही धार्मिक भावनाओं को आहत करने और आतंकी घटनाओं को अंजाम दिला रहा था।
मॉड्यूल से जुड़े बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। बिजनौर के किरतपुर में मोहल्ला झंडा में चार मार्च 2026 को एक पिकअप में पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। पुलिस ने निमेश रस्तोगी की तहरीर पर 10 मार्च को मुकदमा दर्ज किया और अबुजर शमीम राइन निवासी मोहल्ला अफगनान किरतपुर को गिरफ्तार कर लिया था।
अजीत डोभाल की जानकारी जुटानी थी
यूपी एटीएस ने जिन चार संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी की है, उन्होंने पूछताछ में कई खुलासे किए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पाकिस्तान में बैठे अबू बकर ने इन्हें भारत की खुफिया एजेंसियों से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत कई अहम लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का जिम्मा दिया था। आरोपियों के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री में कई महत्वपूर्ण लोगों के नाम और संवेदनशील कीवर्ड मिले हैं।
इस काम के लिए वे कई बार दिल्ली भी गए। धरपकड़ के दौरान आरोपियों ने अपने मोबाइल का डाटा और सर्च हिस्ट्री डिलीट कर दी थी, लेकिन फोरेंसिक टीम ने मोबाइल का डाटा रिकवर कर लिया है। टीम ने पहले अरबाब को दबोचा इसी दौरान साकिब को खबर लग गई। साकिब ने तुरंत अपने मोबाइल की हिस्ट्री डिलीट कर मोबाइल फॉर्मेट कर दिया, पुरानी चैट हिस्ट्री भी डिलीट कर दी। एटीएस ने साकिब को गिरफ्तार करने के बाद मोबाइल मोबाइल की छानबीन शुरू की, इनका डाटा फोरेंसिक टीम ने रिकवर कराया गया। जिसके बाद खुलासा हुआ कि आरोपी कई संवेदनशील जानकारी जुटा रहे थे।
टाइम बम बनाना सीख रहे थे चारों आतंकी
पाकिस्तान के आतंकी अबू बकर से जुड़े और स्लीपर मॉड्यूल की तरह काम करने वाले वेस्ट यूपी के चारों संदिग्ध आतंकियों ने बड़ी साजिश तैयार की थी। चारों संदिग्ध आतंकी टाइम बम बनाना सीख रहे थे, इनकी प्लानिंग देश के कई मॉल और बिल्डिंग में सीरियल ब्लास्ट करने की थी। इसके साथ ही केमिकल बम से मॉल पार्किंग में आग लगाने की भी प्लानिंग कर रहे थे। रेलवे के सिग्नल बॉक्स उड़ाकर ट्रेन हादसों की भी साजिश थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved