img-fluid

आज शहर के 5 बड़े अस्पतालों में लगाए गए फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प

March 25, 2026

इन्दौर। समाधान से संकल्प अभियान (Resolution to Solution Campaign) के अंतर्गत आज गम्भीर बीमारियों (Serious illnesses) की जांच और इलाज के लिए मशहूर शहर के 5 बड़े अस्पतालों (five major hospitals) में लगाए गए फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प (check-up camps) में हार्ट, किडनी, कैंसर सहित डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की मुफ्त जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो मरीज गम्भीर रूप से पीडि़त होंगे उनको चिह्नित कर उनका हेल्थ सम्बन्धित योजनाओं के माध्यम से शासन मुफ्त इलाज कराएगा।


  • आज बॉम्बे हॉस्पिटल, अरबिंदो अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, टी. चोइथराम, इंडेक्स में लगाए गए 1 दिवसीय फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प में शासन द्वारा तय की गई बीमारियों से पीडि़त मरीजों की जांच की जा रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग कार्यालय का दावा है कि आज 1000 से ज्यादा मरीजों की जांच की जाएगी। असहाय मरीजों को कैम्प तक लाने और वापस छोडऩे के लिए 15 बसों की व्यवस्था : जिला स्वास्थ्य कार्यालय के अनुसार इंदौर जिले के ब्लाक, तहसील और ग्राम पंचायतों से कमजोर अथवा असहाय मरीजों को इस हेल्थ चेकअप कैम्प तक लाने और वापस छोडऩे के लिए 15 परिवहन बसों की व्यवस्था की गई है। इसकी जिम्मेदारी हेल्थ झोनल ऑफिसर, ब्लाक मेडिकल ऑफिसर और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को दी गई है। गांव के मरीजों को जांच के लिए अस्पताल और परिवहन की व्यवस्था उनकी तहसील और ब्लाक के रूट के हिसाब से तय की गई है। चिह्नित मरीजों को ब्लाक, तहसील और शहर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित स्वास्थ्य केंद्रों से हेल्थ चेकअप कैम्प तक लाने की व्यवस्था की गई है।

    मरीजों के नजदीक के हिसाब से तय किए गए हेल्थ चेकअप कैम्प
    – सांवेर और हातोद के मरीजों के लिए अरबिंदो अस्पताल हेल्थ कैम्प
    – शिप्रा और बाणगंगा के मरीजों के लिए बॉम्बे हास्पिटल हेल्थ कैम्प
    – देपालपुर, बेटमा, गौतमपुरा, मानपुर, महू,
    – मल्हारगंज, राऊ के मरीजों के लिए टी. चोइथराम हास्पिटल हेल्थ कैम्प
    – कम्पेल वालों के लिए इंडेक्स हास्पिटल कैम्प
    – पीसी सेठी हास्पिटल, संजीवनी क्लिनिक, हुकमचंद पॉली क्लिनिक पर एकत्रित होने वाले मरीजों के लिए सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल हेल्थ कैम्प।

    Share:

  • शांति वार्ता के बीच ट्रंप को ईरान से मिला रहस्यमयी तोहफा, बोले- ये तेल और गैस से जुड़ा महंगा गिफ्ट

    Wed Mar 25 , 2026
    वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक चौंकाने वाला बयान दिया। ईरान के साथ युद्धविराम पर बातचीत की चर्चाओं के बीच ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने उन्हें एक बहुत बड़ा और काफी कीमती तोहफा भेजा है। हालांकि उन्होंने इस तोहफे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और सिर्फ इतना कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved