
भोपाल। विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू हो रहा है। विस सचिवालय इसकी तैयारियों में जुटा है। प्रदेश का बजट 26 फरवरी को आ सकता है। वित्त विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। कोरोना का प्रकोप कम होने के बावजूद सत्र के दौरान सभी सावधानियां बरती जाएंगी। विधानसभा में प्रवेश सीमित ही रखा जाएगा। सभी विधायकों के लिए विधानसभा परिसर और एमएलए रेस्ट हाउस में कोरोना टेस्ट की व्यवस्था की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved