img-fluid

आलिया से करीना और भारती तक, डिलीवरी के बाद तुरंत काम पर लौटीं ये एक्ट्रेसेस, एक ने 12 दिन में ही किया कमबैक

February 25, 2026

नई दिल्ली । मां बनना(Becoming a Mother) हर महिला के लिए जिंदगी का सबसे खास पल होता है, लेकिन कई बॉलीवुड(Bollywood )एक्ट्रेसेस( actresses) ने यह साबित किया है कि मातृत्व और करियर(Motherhood and career) साथ-साथ संभाला जा सकता है। जहां कुछ अभिनेत्रियों ने प्रेग्नेंसी(pregnancy) के दौरान काम किया, वहीं कई ऐसी भी रहीं जिन्होंने डिलीवरी के बाद बेहद कम समय में काम पर वापसी कर सबको चौंका दिया। इनमें एक नाम ऐसा भी है जो सिर्फ 12 दिन बाद ही शूटिंग पर लौट आया था।

सबसे पहले बात करते हैं कॉमेडियन और होस्ट Bharti Singh की। भारती ने अपने पहले बेटे के जन्म के महज 12 दिन बाद ही शो Hunarbaaz: Desh Ki Shaan में वापसी कर ली थी। वह अपने नन्हे बेटे को घर पर छोड़कर सेट पर पहुंची थीं और पैपराजी से बात करते हुए भावुक भी हो गई थीं। उन्होंने कहा था कि वह बेटे को छोड़कर आने के बाद काफी रोईं, लेकिन “काम तो काम है।” हालांकि इस फैसले को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था।

एक्ट्रेस Neha Dhupia ने भी मां बनने के बाद जल्दी कमबैक किया। उन्होंने बेटी मेहर के जन्म के करीब 45 दिन बाद शो MTV Roadies में वापसी की थी। वहीं अपने दूसरे बच्चे के जन्म के सिर्फ 6 दिन बाद ही नेहा ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह शूट की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं, जिससे साफ था कि वह जल्द काम पर लौटने की तैयारी में थीं।

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस Alia Bhatt ने बेटी राहा के जन्म के करीब 3-4 महीने बाद काम शुरू कर दिया था। खास बात यह है कि प्रेग्नेंसी के दौरान ही उन्होंने हॉलीवुड फिल्म Heart of Stone की शूटिंग पूरी की थी और कई एक्शन सीन भी किए थे।

वहीं Kareena Kapoor Khan भी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग जारी रखी। अपने दूसरे बेटे जेह के जन्म के करीब एक महीने बाद ही वह फिर से काम पर लौट आई थीं। करीना ने हमेशा प्रोफेशनल कमिटमेंट को प्राथमिकता दी है।

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Saumya Tandon, जो शो Bhabiji Ghar Par Hain! से फेमस हुईं, ने जनवरी 2019 में बेटे को जन्म दिया और मई में ही काम पर वापसी कर ली थी।


  • एक्ट्रेस Chhavi Mittal बेटे के जन्म के करीब एक महीने बाद ही काम पर लौट आई थीं। वह प्रेग्नेंसी के दौरान भी काफी एक्टिव रहीं और बाद में बेटे को सेट पर भी साथ लेकर जाती थीं।

    साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी Kajal Aggarwal ने भी डिलीवरी के दो महीने बाद काम शुरू कर दिया था। वह कई बार अपने बेटे को सेट पर साथ लाती थीं ताकि काम और मां की जिम्मेदारी दोनों निभा सकें।

    इन अभिनेत्रियों ने यह साबित किया है कि मातृत्व के बाद करियर खत्म नहीं होता, बल्कि नई ऊर्जा के साथ एक नई शुरुआत की जा सकती है।

    Share:

  • London में पाकिस्तानियों के हमले से परेशान भारतीय मूल का रेस्टोरेंट मालिक...कारोबार बंद करने का किया ऐलान

    Wed Feb 25 , 2026
    लंदन। ब्रिटेन (Britain) की राजधानी लंदन (London) में भारतीय मूल (Indian-origin) के एक रेस्टोरेंट मालिक (Restaurant Owne) ने 16 वर्षों तक रेस्टोरेंट के सफल संचालन के बाद अब अपना कारोबार बंद करने का ऐलान लिया है। बड़ी बात यह है कि रेस्टोरेंट बंद करने के पीछे की वजह पाकिस्तानी हैं। लंदन के हैमरस्मिथ में ‘रंगरेज’ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved