
डेस्क। बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री में कई अलग-अलग विषयों पर बनी फिल्में प्रशंसकों को देखने के लिए मिलती हैं। इसके साथ ही हॉरर फिल्मों (Horror Films) का भी काफी बोलबाला होता है। प्रशंसक अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों (Actress) को भूत या चुड़ैल के रूप में देखकर भी काफी उत्साहित होते हैं। इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज होने वाली हैं। फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित को भूतनी के रूप में दिखाया गया है। इन अभिनेत्रियों के अलावा भी बॉलीवुड की कई ग्लैमरस अभिनेत्रियां ऐसे ही डरावने किरदार निभा चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं…
बिपाशा बसु : अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) बड़े पर्दे पर जितने बोल्ड अवतार में नजर आईं उतने ही डरावने किरदार भी निभा चुकी हैं। बिपाशा को साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ में चुड़ैल के लुक में देखा गया था। बिपाशा ने अपने भूतीया अंदाज से दर्शकों को हरा दिया था।
ईशा कोप्पिकर : अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) को उनकी मासूमियत के लिए लोग काफी पसंद करते हैं। ईशा फिल्मों में भूतनी का किरदार भी निभा चुकी हैं। उन्हें साल 2004 में आई फिल्म कृष्णा कॉटेज में डरावने किरदार में देखा गया था। इस किरदार के कारण ईशा सुर्खियों में रही थीं।
करीना कपूर : अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) को ‘तलाश’ फिल्म में एक भूतनी का किरदार निभाते देखा गया था। करीना कपूर खान के साथ इस फिल्म में रानी मुखर्जी और आमिर खान नजर आए थे। इस फिल्म में करीना ने अपने भूतियां अंदाज से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
अनुष्का शर्मा : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को परी फिल्म में भूतनी के किरदार में देखा गया था। साल 2018 में आई फिल्म में अनुष्का अपने चुड़ैल के किरदार के कारण चर्चा में रही थीं। अपनी इस फिल्म के कारण अनुष्का काफी समय तक चर्चा में रही थीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved