img-fluid

शोहरत से सन्नाटे तक: लैला खान और उनके परिवार की नृशंस हत्या का खौफनाक सच

February 27, 2026

नई दिल्ली । मायानगरी की चमक-दमक(glitter) के पीछे छिपी एक ऐसी स्याह कहानी, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। यह कहानी है बॉलीवुड(Bollywood) अभिनेत्री लैला खान(Laila Khan) की, जिन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना(Rajesh Khanna) के साथ फिल्म वफा (Wafa movie)में काम किया था। खूबसूरती और अभिनय(Beauty and acting) के दम पर पहचान बना रहीं लैला की जिंदगी का अंत इतना भयावह होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था।

साल 2011 में अचानक लैला खान अपने पूरे परिवार के साथ लापता हो गईं। मुंबई के पॉश इलाके से एक साथ छह लोगों का यूं गायब हो जाना रहस्य बन गया। परिवार में उनकी मां सेलिना, तीन भाई-बहन और एक चचेरी बहन शामिल थीं। करीब एक साल तक कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस जांच करती रही, लेकिन मामला उलझता ही गया। हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर पूरा परिवार कहां चला गया?

मामले ने सनसनी तब मचाई जब लैला के सौतेले पिता पर शक गहराया। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने जो सच कबूला, वह रूह कंपा देने वाला था। उसने स्वीकार किया कि उसने ही परिवार के सभी छह सदस्यों की हत्या की और शवों को इगतपुरी के पास अपने फार्महाउस में दफना दिया। दरअसल, उसे शक था कि लैला की मां का किसी और से संबंध है और वह परिवार के साथ दुबई बसने की योजना बना रही है। उसे डर था कि अगर परिवार उससे अलग हो गया तो वह संपत्ति से बेदखल हो जाएगा। शक, जलन और लालच ने उसके भीतर ऐसी आग भड़काई कि उसने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं।

बताया गया कि फार्महाउस पर किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। गुस्से में उसने पहले लैला की मां पर हमला किया और फिर एक-एक कर परिवार के बाकी सदस्यों को भी मौत के घाट उतार दिया। अपराध को छिपाने के लिए उसने सभी शवों को फार्महाउस परिसर में गड्ढा खोदकर दफना दिया और सबूत मिटाने के लिए ऊपर से आग भी लगा दी। यह पूरी वारदात सुनकर जांच अधिकारियों तक के होश उड़ गए थे।

  • सालों तक यह मामला अदालत में चलता रहा। गवाहियां, सबूत और लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार 2024 में अदालत ने आरोपी सौतेले पिता को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई। करीब 13 साल बाद इंसाफ मिला, लेकिन तब तक एक उभरती अभिनेत्री और उसका पूरा परिवार हमेशा के लिए इस दुनिया से जा चुका था।

    लैला खान की कहानी सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि यह उस अंधे शक और लालच का नतीजा है जो रिश्तों को निगल जाता है। ग्लैमर की दुनिया में चमकती एक जिंदगी का ऐसा दर्दनाक अंत, आज भी लोगों को सन्न कर देता है।

    Share:

  • आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शराब घोटाले में बरी, फूट-फूटकर रोए केजरीवाल...

    Fri Feb 27 , 2026
    दिल्ली. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने शुक्रवार को बहुचर्चित आबकारी नीति (Excise Policy) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई अन्य को आरोप मुक्त कर दिया है। हालांकि अरविंद केजरीवाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved