img-fluid

इटली ट्रिप से मंदिर दर्शन तक मलाइका और हर्ष की बढ़ती नजदीकियां फिर चर्चा में

March 31, 2026

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ (Personal Life) को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्हें राजस्थान (Rajasthan) के मारवाड़ क्षेत्र (Marwar Region) के नारलाई गांव में स्थित आदिनाथ जैन मंदिर (Adinath Jain Temple) में कथित बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता (Harsh Mehta) के साथ देखा गया। मलाइका यहां लाइमलाइट से दूर सुकून के कुछ पल बिताने पहुंची थीं लेकिन उनकी मौजूदगी की खबर फैलते ही वहां मौजूद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

इस दौरान मलाइका बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। उन्होंने सफेद कुर्ती और ट्राउजर पहन रखा था और पूरे विधि विधान के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उनके साथ हर कदम पर हर्ष मेहता मौजूद रहे और दोनों के बीच की सहज बॉन्डिंग ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच लिया। मंदिर परिसर में मौजूद फैंस मलाइका की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। मलाइका ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए उनसे बातचीत की और तस्वीरें खिंचवाईं।

भीड़ बढ़ती देख मंदिर प्रशासन को व्यवस्था संभालनी पड़ी ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। हालांकि पूरे घटनाक्रम के दौरान मलाइका काफी शांत और खुश नजर आईं। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों राजस्थान की एक हेरिटेज प्रॉपर्टी में छुट्टियां मना रही हैं और इसी दौरान उन्होंने मंदिर दर्शन का कार्यक्रम बनाया।

मलाइका और हर्ष मेहता के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं हो रही हैं। दोनों को पहली बार तब साथ देखा गया था जब वे मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। हालांकि दोनों ने उस समय साथ में एंट्री नहीं ली थी लेकिन उनकी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा था। इसके बाद खबरें सामने आईं कि दोनों ने वेलेंटाइन वीक के दौरान इटली में साथ समय बिताया। इन खबरों ने उनके रिश्ते को लेकर अटकलों को और तेज कर दिया।

हालांकि अब तक मलाइका या हर्ष की ओर से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मलाइका ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ पर हो रही चर्चाओं को लेकर प्रतिक्रिया भी दी थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह की अफवाहें कभी कभी परेशान जरूर करती हैं लेकिन वह इन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लेतीं। उन्होंने यह भी बताया कि वह अक्सर अपने बेटे अरहान खान के साथ इन खबरों को पढ़कर हंसती हैं और आगे बढ़ जाती हैं।

 


  • मलाइका ने साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती हैं और पब्लिक की जिज्ञासा के अनुसार अपने फैसले नहीं लेंगी। बावजूद इसके उनकी हर सार्वजनिक उपस्थिति फैंस के बीच उत्सुकता पैदा कर देती है। राजस्थान के इस मंदिर दौरे ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है और फैंस अब भी इस बारे में सच्चाई जानने के लिए उत्साहित हैं।

     

    Share:

  • IPL मैचों के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की गई जान, मुंबई के होटल में तोड़ा दम

    Tue Mar 31 , 2026
    डेस्क। आईपीएल 2026 के मुकाबले इस वक्त खेले जा रहे हैं। इस बीच एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जिसने सभी को गमगीन कर दिया है। आईपीएल मैचों के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मुंबई में जान चली गई है। मौत कैसे हुई, इसको लेकर आगे की जांच की जा रही है। BCCI के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved