img-fluid

2024 में रायबरेली से भी मिट जाएगा गांधी परिवार : स्मृति ईरानी

December 27, 2020

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने सांसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। अमेठी दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला है। स्मृति ईरानी ने कहा, 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट पर कमल खिलेगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि रायबरेली सीट से गांधी परिवार का अस्तित्व मिट जाएगा। बता दें कि रायबरेली लोकसभा सीट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का चुनाव क्षेत्र है।

स्मृति ईरानी यही नहीं रुकी, उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी में पांच दशक तक विकास का जो काम नहीं हो सका वह अब हो रहा है। गांधी परिवार ने सिर्फ अमेठी की भोली जनता का शोषण करने का काम किया है। दरअसल, शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी दौरे के दूसरे दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में जवाहर नवोदय विद्यालय में करीब 80 करोड़ रुपए लागत की 67 परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास किया। लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गांधी परिवार पर जमकर बरसीं। स्मृति ने कहा, ‘2014 में अमेठी आकर गांधी परिवार को चुनौती दी तो कांग्रेस की ओर से उन्हें हर क्षण अपमानित व प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया। कांग्रेस के पुरुष कार्यकर्ताओं ने मुझे गालियां दी।

स्मृति ईरानी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि कांग्रेस इसी तरह भाजपाइयों को प्रताड़ित करती रही तो कार्यकर्ता 2024 में रायबरेली से भी गांधी परिवार का अस्तित्व मिटा देंगे। उन्होंने कहा कि जो काम 50 वर्ष में नहीं हुए वह अमेठी में अब हो रहे हैं। अमेठी के किसानों को 50 साल तक अपने खेतों की सिंचाई के लिए पानी तक नसीब नहीं हो सका। कहा कि गांधी परिवार व कांग्रेस तो चाहती थी कि गरीब जनता मजबूर रहे और वह उन पर राज करते रहें। गांधी परिवार ने गरीबों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं की जबकि मोदी के प्रयास से भारत के इतिहास में पहली बार गरीबों को पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिली।

Share:

  • इंदौर 26 दिसम्बर 2020: इंदौर के इन इलाकों मे है कोरोना के मरीज

    Sun Dec 27 , 2020
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved