img-fluid

कंबोडिया में डिजिटल अरेस्ट करने वाली गैंग पकड़ाई, 105 भारतीय भी शामिल

July 24, 2025

नई दिल्ली. कंबोडिया (Cambodia) में ऑनलाइन स्कैम (Online Scams) और डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. कंबोडिया सरकार ने भारत (India) के गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और I4C की अपील पर बीते 15 दिनों में देशभर में छापेमारी कर 3,075 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि कंबोडिया से डिजिटल अरेस्ट का खेल चल रहा है. आजतक ने भी इस मुद्दे को कई बार उठाया है.


यह छापेमारी कंबोडिया के 138 अलग-अलग स्थानों पर की गई. पकड़े गए लोगों में 606 महिलाएं भी हैं. इस कार्रवाई में 1,028 चीनी, 693 वियतनामी, 366 इंडोनेशियाई, 101 बांग्लादेशी, 82 थाई, 57 कोरियाई, 81 पाकिस्तानी, 13 नेपाली और 4 मलेशियाई नागरिक शामिल हैं. इसके अलावा अन्य देशों जैसे फिलीपींस, नाइजीरिया, म्यांमार, रूस और युगांडा के लोग भी पकड़े गए हैं.

ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, ड्रग्स, हथियार, गोलियां, चाइनीज और भारतीय पुलिस की फर्जी वर्दी, ड्रग प्रोसेसिंग मशीनें बरामद की गई हैं. कई मामलों में एक्स्टेसी पाउडर जैसी नशीली दवाएं भी मिली हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस गोरखधंधे में कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. आरोपियों के तार कंबोडिया के अलावा दूसरे देशों में भी जुड़े हो सकते हैं. जिसकी जांच की जा रही है.

बीते 15 दिनों में साइबर ठगी के खिलाफ कंबोडिया पुलिस ने अभियान चलाया
15 दिनों में साइबर ठगों के खिलाफ कंबोडिया पुलिस ने अभियान चलाया
छापेमारी में दुनियाभर के 3,075 लोगों को गिरफ्तार किया गया

बताया जा रहा है कि भारत सरकार अब कंबोडिया में गिरफ्तार किए गए 105 भारतीयों को वापस लाने की कोशिश कर रही है. गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने पिछले महीने कंबोडियाई अधिकारियों से बैठक की थी. भारत सरकार ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वो कंबोडिया में चल रहे साइबर ठगी रैकेट से सावधान रहें.

Share:

  • रूसी हमलों के बीच यूक्रेन पर नया संकट, जेलेंस्की के खिलाफ सड़क पर उतरे हजारों लोग; क्या मामला

    Thu Jul 24 , 2025
    नई दिल्‍ली । एक तरफ रूस(Russia) और यूक्रेन युद्ध(ukraine war) चौथे वर्ष में है और रूसी सेना(Russian army) का यूक्रेन पर हमला(Attack on Ukraine) लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी तरफ यूक्रेन पर नया संकट खड़ा हो गया है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत देश के कई बड़े शहरों में मंगलवार को हजारों लोग राष्ट्रपति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved