
जबलपुर। गढ़ा पुलिस ने बजरंग नगर पहाड़ी पर घेराबंदी कर एक गांजा तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने दो बैगों में रखे गांजे के पैकेट बरामद किये है, जो कि तौल करने पर 8 किलों निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा और उसकी मोटर साइकिल को जप्त कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बजरंग नगर पहाड़ी पर बीती रात घेराबंदी कर दबिश दी गई।
जहां अधारताल निवासी मोहसिन अंसारी नामक युवक अपनी मोटर साइकिल एमपी 20 केएन-1629 लेकर खड़ा था। जिसे सूचना से अवगत कराते हुए उसके पास मिले बैगों की जांच पड़ताल की गई। जिसमें दोनों बैगों में चार-चार पैकेट पाये गये। जिसमें 8 किलों गांजा होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजे के संबंध में पूछताछ शुरु कर दी है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved