
जबलपुर। जानकीनगर उद्यान में जानकी नगर जनकल्याण समिति द्वारा गरबा रास का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक अभिलाष पांडे एवं कीर्ति पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ में विवेकानंद वार्ड की पार्षद सोनिया रणजीत सिंह ठाकुर भी उपस्थिति रहीं। जिसमें जानकीनगर की सभी महिला शक्तियों ने गरबा रास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। गरबा रास के आयोजन के बाद भंडारा वितरण किया गया। जानकीनगर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं संरक्षक के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved