img-fluid

इंदौैर में भी गैस संकट, कई रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर

March 11, 2026

आवश्यक सेवा में शामिल किए जाने की मुख्यमंत्री से मांग

इंदौर (Indore) ।  अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण देश में तेल और गैस (gas) की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। इसे देखते हुए मध्यप्रदेश सहित देश के 19 राज्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है। इसके कारण इंदौर में होटल ( hotels) और रेस्टोरेंट (restaurants) बंद होने के कगार पर आ चुके हैं। इसे देखते हुए मध्यप्रदेश होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) से मिलकर होटल रेस्टोरेंट को इमरजेंसी सेवाओं में शामिल करते हुए आपूर्ति जारी रखने की मांग की जा रही है।
इंदौर के रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि उनके पास एक से दो दिन का काम चलने जितने सिलेंडर उपलब्ध हैं। इनके खत्म होने तक अगर सिलेंडर की सप्लाई शुरू नहीं होती है तो होटल-रेस्टोरेंट बंद करने पड़ सकते हैं। गुरुकृपा रेस्टोरेंट के संचालक प्रदीप शर्मा ने बताया कि गैस की कमी से बाहर से आने वाले लोग पेट कैसे भरेंगे यह सरकार को सोचना चाहिए। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की अचानक रोक से कालाबाजारी को भी बढ़ावा मिलेगा ।


  • वैकल्पिक साधनों पर विचार
    गैस आपूर्ति रुकने से होटल और रेस्टोरेंट संचालक आपूर्ति सामान्य होने तक वैकल्पिक साधनों पर भी विचार कर रहे हैं। इसमें बड़े इंडक्शन और डीजल भ_ी जैसे साधन शामिल हैं। हालांकि कुछ समय के लिए इतनी व्यवस्थाएं करने में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को बड़ी राशि खर्च करना होगी और किचन में भी बड़े बदलाव करना होंगे, जो काफी मुश्किलभरा होगा। वैसे भी ऐसे समय में वैकल्पिक साधनों के भी दाम बढ़ जाएंगे।

    सीएम से रखी जा रही है मांग
    मध्यप्रदेश होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी ने बताया कि वे आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर मांग रखेंगे कि होटल-रेस्टोरेंट को कोविड की तरह इमरजेंसी सेवाओं में शामिल किया जाए और गैस सिलेंडरों की सप्लाई जारी रखी जाए ।

    Share:

  • इंदौर: गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान आदिनाथ की पालकी यात्रा

    Wed Mar 11 , 2026
    इंद्र के वेश में उठाई भगवान की पालकी, सफेद वस्त्रों में शामिल हुए समाजजन इंदौर। भगवान आदिनाथ (Lord Adinath) के जन्म कल्याणक उत्सव (birth anniversary celebration) के अवसर पर पीपलीबाजार स्थित सफेद मंदिर से भव्य पालकी यात्रा (Grand Palki Yatra) निकाली गई। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में जैन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved