img-fluid

बेटमा में चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, 5 लोग घायल

January 19, 2026

​इंदौर। सोमवार सुबह करीब बेटमा (Betma) के सागर कुटी, धर्मकुंज क्षेत्र में एक बड़ा हादसा (Major Accident) हो गया। घर में चाय (Tea) बनाने के दौरान गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) में अचानक ब्लास्ट (Blast) हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में परिवार के 5 सदस्य झुलस गए हैं।

​हादसे का विवरण
​जानकारी के अनुसार, परिवार के मुखिया सुबह उठकर चाय बना रहे थे, तभी गैस लीकेज होने के कारण सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना भीषण था कि घर में मौजूद सभी लोग इसकी चपेट में आ गए।


  • घायलों की सूची:

    • ​पंकज (पिता): उम्र 35 वर्ष
    • ​उर्मिला (माता): उम्र 30 वर्ष
    • ​सौरभ: उम्र 2 वर्ष
    • ​शाम: उम्र 3 वर्ष
    • ​शिवांश: उम्र 4 वर्ष

    ​अस्पताल में चल रहा है उपचार…
    ​हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को बेटमा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर के MY अस्पताल (MYH) रेफर कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share:

  • स्वर्ण मंदिर के सरोवर को अपवित्र करने पर बवाल... मुस्लिम शख्स ने हाथ-पैर धोए... कुल्ला किया

    Mon Jan 19 , 2026
    अमृतसर। पंजाब के अमृतसर (Amritsar) शहर के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर (Famous Golden Temple) में एक मुस्लिम युवक (Muslim youth) न पवित्र सरोवर के पानी से वुजू किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में युवक को सरोवर में पैर डुबोए, मुंह कुल्ला करते और नाक साफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved