मनोरंजन

गौहर खान जल्द ही इस्माइल दरबार के घर की बहू बनेंगी

बनेंगी जैद दरबार की दुल्हनिया
मुंबई। टीवी जगत के सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 7 की विनर रहीं मॉडल और एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। एक्ट्रेस इन दिनों म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे और फेमस टिकटॉकर जैद दरबार को डेट कर रही हैं। इस खबर की पुष्टि के लिए फैंस बेकरार थे, लेकिन अब इस खबर पर जैद के पापा यानी इस्माइल दरबार ने मुहर लगा दी है।
म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने हाल ही में  इस बात की जानकारी दी। ये पूछे जाने पर कि क्या जैद वास्तव में गौहर के साथ रिश्ते में हैं? इस सवाल के जवाब उन्होंने हां में जबाव देते हुए बताया कि कैसे उनके बेटे जैद दरबार ने स्टेप मॉम यानी इस्माइल की दूसरी पत्नी आयशा को एक फोन कॉल में गौहर खान और अपने बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वो फोन पर गौहर की काफी तारीफ कर रहा था।
इस्माइल दरबार ने यह भी कहा कि उनके बच्चों के साथ उनका रिश्ता एक सामान्य पिता की तरह है और वह समझ गए कि जैद उन्हें सीधे उनकी लवलाइफ के बारे में नहीं बता सकता। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह गौहर के साथ डेटिंग करने के जैद के फैसले का स्वागत करते हैं और उन्होंने अपना आशीर्वाद भी दिया।
इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि जैद 29 साल का है और वह जानता है कि वह क्या कर रहा है। आयशा ने भी उससे यही कहा। उसने जैद से कहा कि अगर वह खुश हैं तो हम भी खुश हैं। गौहर और जैद ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिश‍ियल नहीं किया है लेक‍िन दोनों के इंस्टाग्राम पोस्ट्स इस बात को नकारते भी नहीं हैं। दोनों की तस्वीरों में उनकी नजदीकियां देखी जा सकती है। दोनों रिश्ते को आगे बढ़ाने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहे। जैद, गौहर से उम्र में 11 साल छोटे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। दोनों रिश्ते को आगे बढ़ाने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहे।

Share:

Next Post

फायरिंग कर डाकघर से तीन लाख रुपए लूट ले गए बेखौफ बदमाश

Sat Sep 19 , 2020
बीकानेर । बीकानेर में शनिवार को नयाशहर थानांतर्गत लालगढ़ रेलवे अस्पताल के पास स्थित डाकघर से दो नकाबपोश बदमाश पिस्तौल के दम पर तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। न केवल इन बेखौफ बदमाशों ने फायरिंग की बल्कि अधिकारियों को भी धमकाया। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करा दी। घटना की जानकारी मिलते […]